शॉर्ट सर्किट से रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

देहरादून। शिमला बाईपास से आईएसबीटी की ओर आ रही रोडवेज बस में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही यात्री बस से कूदकर बाहर निकल आए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पटेलनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए हड़कंप मचा रहा।

पटेलनगर कोतवाल चन्द्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि बस चालक के अनुसार बस की डिग्गी में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके चलते आग लगी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html