धामी सरकार में बंटे नए दायित्व, भाजपा के 18 नेताओं को सौंपे गए महत्वपूर्ण विभाग

देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार ने भाजपा के 18 और नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को 20 नामों वाली पहली सूची जारी होने के बाद शुक्रवार को दूसरी सूची जारी की गई।बीते शुक्रवार को देर रात उत्तराखंड सरकार ने दायित्वों की दूसरी सूची जारी की है, भाजपा के 18 पदाधिकारी को विभिन्न परिषद आयोग वह समितियां में दायित्व दिया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मंजूरी मिलने के बाद देर शाम शासन ने आदेश जारी कर दिए। जिम्मेदारियों के आवंटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सौंपे गए विभाग राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएंगे और इन कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी में मदद करेंगे।

नई जिम्मेदारियों का वितरण:

  1. बलवीर घुनियाल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

  2. सुरेन्द्र मोघा – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड

  3. भुवन विक्रम डबराल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

  4. सुभाष बर्थवाल – उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद

  5. पुनीत मित्तल – उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद

  6. गिरीश डोभाल – उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद

  7. गीताराम गौड – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

  8. डॉ. जयपाल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति

  9. देशराज कर्णवाल – उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति

  10. अजीत चौधरी – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग

  11. प्रताप सिंह पंवार – उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड

  12. जगत सिंह चौहान – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति

  13. गीता रावत – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति

  14. शंकर कोरंगा – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद

  15. महेश्वर सिंह महरा – उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद

  16. सरदार मनजीत सिंह – सह-अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति

  17. नवीन वर्मा – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद

  18. अशोक नब्याल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *