देहरादून में पुलिस ने रायपुर सर्विस सेंटर में लूट करने वाले दो बदमाशों को दबोच लिया। चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर और हाथ में गोली लग गई।
जन सेवा केंद्र में लूट और पुलिस की कार्रवाई
11 मार्च को जैन प्लॉट के पास जन सेवा केंद्र में संचालक से दो लाख रुपये की लूट हुई थी। पुलिस ने घटना के बाद बदमाशों की तलाश शुरू की और आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
रानीपोखरी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक बदमाश पुलिस बैरियर तोड़कर जंगल की ओर भागा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके हाथ और पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा
घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई, जिसमें तीन बदमाश महज 50 सेकेंड में संचालक को लूटते दिखे। संचालक ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश उन्हें धक्का देकर भाग निकले।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान साहिल (22) और कामिल निवासी चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस शहर से देहात तक चेकिंग अभियान जारी रखे हुए है।