मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए उन्हें आमंत्रित किया। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया और राज्य में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पहले चरण पर तेजी से काम चल रहा है और टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार से पूर्ण वित्तीय सहायता का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में प्रस्तावित बुनियादी विकास कार्यों के लिए पुराने रेलवे स्टेशन को बंद करके सभी ट्रेनों के संचालन को नए योग नगरी रेलवे स्टेशन से किए जाने की बात की, ताकि पुरानी भूमि पर सड़क निर्माण किया जा सके और यातायात में सुधार हो सके।
जल जीवन मिशन की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से केंद्रीय अंशदान की अवशेष राशि शीघ्र अवमुक्त करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही, उन्होंने ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग के लिए एक आइकोनिक सिटी के रूप में चयनित करने पर आभार व्यक्त किया और केंद्र से हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर परियोजनाओं के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने राज्य में भूतपीय ऊर्जा के दोहन के लिए आइसलैंड एंबेसी के साथ प्रस्तावित एमओयू के बारे में भी प्रधानमंत्री को बताया और केंद्र सरकार से इस परियोजना के लिए सभी तकनीकी और वित्तीय सहायता की मांग की, ताकि उत्तराखंड 2070 तक कार्बन नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त कर सके।
अंत में, मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन मंत्रालय में भेजे गए विभिन्न बाइपास परियोजनाओं (जैसे ऋषिकेश बायपास, हरिद्वार बायपास, देहरादून-मसूरी कनेक्टिविटी, और अन्य) की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री से संबंधित को निर्देशित करने का आग्रह किया।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO