महाविद्यालय डोईवाला में आज क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन

डोईवाला:

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में आज क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री बृज भूषण गैरोला जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। आपने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे छात्र छात्राएं बहुत अधिक प्रतिभाशाली है वह देश विदेश में प्रांत का नाम रोशन कर रहे हैं। पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस महाविद्यालय को स्थापित करने में बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ा।जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि डोईवाला महाविद्यालय निरंतर प्रगति की और अग्रसर है।

प्राचार्य डॉक्टर डी सी नैनवाल ने महाविद्यालय के विकास भवन, व पार्किंग की समस्याएं रखी। तथा महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा खेल खेला गया जिसमें बास्केटबॉल प्रतियोगिता में टीम-ए शिवम,रवि,परमिंदर सिंह, आयुष सकलानी, राहिल,यशवंत ,सूरज एवं टीम- बी अश्वनी, अनिरुद्ध, प्रांजल ,आशीष ,साहिल ,आशु, परिक्षित शामिल थे जिसमें टीम-ए ने जीत हासिल की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर अफरोज इकबाल ने क्रीड़ा की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आर एस रावत एवम डॉक्टर राखी पंचोला ने किया। कार्यक्रम में प्रो शुक्ला, डॉक्टर संतोष वर्मा, डॉक्टर कंचन सिंह, डॉक्टर बलूरी,डॉक्टर पूनम पांडे, डॉक्टर वल्लारी कुकरेती, डॉक्टर वंदना गौर, डॉक्टर नीलू कुमारी, डॉक्टर अंजली वर्मा, डॉक्टर प्रीतपाल, डॉक्टर संगीता रावत डॉक्टर राकेश भट्ट, डॉक्टर कंचन सिंह सहित एन० एस० एस०, एन० सी० सी०, व रोवर्स रेंजर, सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *