देहरादून में 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले, अमित शर्मा बने बसंत विहार थाना प्रभारी

सएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने किया बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले; अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

देहरादून: राजधानी देहरादून में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने जिले में तैनात 53 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किए हैं। फेरबदल के तहत कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को विभिन्न शाखाओं और चौकियों में तैनाती दी गई है।

तबादला आदेश के अनुसार झाझरा चौकी प्रभारी अमित शर्मा को बसंत विहार थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक विनोद गुसाईं को पटेलनगर से डालनवाला कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

कई थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में किए गए फेरबदल के तहत नरेश राठौर को प्रेमनगर से पटेलनगर कोतवाल बनाया गया है। संतोष कुंवर को शिकायत प्रकोष्ठ से कैंट कोतवाल की जिम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र गहलावत को डालनवाला से मसूरी भेजा गया है, जबकि देवेंद्र चौहान को मसूरी से नेहरू कॉलोनी स्थानांतरित किया गया है।

प्रदीप रावत को सहसपुर से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। मोहन सिंह को क्लेमनटाउन से रायवाला थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। लोकपाल परमार को सेलाकुई से क्लेमनटाउन और गिरीश नेगी को एसआईएस शाखा से प्रेमनगर भेजा गया है।

बसंत विहार से शौंकी कुमार को सेलाकुई भेजा गया है, जबकि मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी से सहसपुर स्थानांतरित किया गया है। प्रघुमन नेगी को प्रेमनगर से झाझरा चौकी प्रभारी बनाया गया है। रविंद्र नेगी को कैंट से एसआईएस शाखा भेजा गया है और ओमप्रकाश को नेहरू कॉलोनी से कैंट भेजा गया है।

चौकियों और थानों में भी व्यापक फेरबदल

प्रवीण सैनी को कुठालगेट से सब्बावाला चौकी प्रभारी बनाया गया है। आशीष कुमार को नेहरू कॉलोनी से पटेलनगर और प्रवीण पुंडीर को पटेलनगर से सहसपुर भेजा गया है। मनमोहन नेगी को सहसपुर से नेहरू कॉलोनी, जबकि संजय रावत को रायवाला से प्रेमनगर स्थानांतरित किया गया है।

मुकेश थलेड़ी को प्रेमनगर से चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश बनाया गया है। वैभव गुप्ता को कुल्हाल से जाखन और सूरज कंडारी को जाखन से कुल्हाल भेजा गया है। शैलेंद्र प्रसाद को आईएसबीटी ऋषिकेश से रानीपोखरी की जिम्मेदारी दी गई है।

दीपक गैरोला को पंडितवाड़ी से हर्रावाला और कमलेश गौड़ को हर्रावाला से पंडितवाड़ी भेजा गया है। अशोक राठौर को पुलिस लाइन से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।

देहरादून के साथ ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में भी बदलाव

विपिन चंद्र को एसआईएस शाखा से डोईवाला, जयपाल सिंह को डालनवाला से ऋषिकेश और अजय प्रकाश को विकासनगर से कैंट भेजा गया है। रजनीश सैनी को डालनवाला से मसूरी तथा पंकज महिपाल को मसूरी से कैंट स्थानांतरित किया गया है।

मुकेश कुमार को डोईवाला से प्रेमनगर और जगमोहन को ऋषिकेश से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है। वंदना नेगी को पुलिस लाइन से सहसपुर तथा रजनी चमोली को एसआईएस शाखा से कोतवाली नगर भेजा गया है।

संयोगिता रावत और शालू धारीवाला को एसआईएस शाखा में भेजा गया है। अनीता बिष्ट को डालनवाला से राजपुर तथा रश्मि रावत को नेहरू कॉलोनी से मसूरी भेजा गया है। पिंकी पंवार को रायपुर से रानीपोखरी की जिम्मेदारी दी गई है।

कई अधिकारियों को नई तैनाती

संदीप कुमार को मसूरी से कालसी, विनोद चमोली को पुलिस लाइन से रायवाला और योगेंद्र कुमार को रायवाला से ऋषिकेश भेजा गया है। सर्वेश कुमार को पटेलनगर से राजपुर और बद्रीलाल को क्लेमनटाउन से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

अरविंद को त्यूनी से सेलाकुई और दीपेंद्र रावत को सेलाकुई से त्यूनी भेजा गया है। कमलेश लता को प्रेमनगर से सहसपुर, मनवर नेगी को डोईवाला तथा सुधा बिष्ट को कैंट भेजा गया है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस महकमे में एक साथ किए गए इस बड़े फेरबदल को आगामी कानून-व्यवस्था व्यवस्था को और मजबूत करने तथा थानों एवं चौकियों में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *