सीएम धामी ने देवीधुरा स्थित श्री वाराही धाम मंदिर के नव निर्माण का किया वर्चुअल शिलान्यास संबोधन

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से श्री वाराही धाम देवीधुरा मंदिर के नव-निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने इसे प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य का क्षण बताते हुए कहा कि मां वाराही का यह प्राचीन धाम सदियों से आस्था, श्रद्धा और शक्ति का प्रमुख केंद्र रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आयोजित होने वाला प्रसिद्ध बग्वाल मेला हमारी वीरता, परंपरा और सामूहिक आस्था का अद्भुत उदाहरण है, जिसे राज्य सरकार द्वारा राजकीय मेला घोषित किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि मंदिर के नव-निर्माण से यह धाम और अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप में विकसित होगा और आस्था के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास का भी केंद्र बनेगा।

सीएम धामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और पुनरुत्थान का कार्य तेजी से किया जा रहा है। राज्य सरकार भी देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को दिव्य और भव्य रूप देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। इसी क्रम में केदारखंड और मानसखंड के प्राचीन मंदिरों का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने चंपावत क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि—

  • शारदा कॉरिडोर और शारदा घाट पुनर्विकास कार्य (179 करोड़ रुपये)

  • लगभग 430 करोड़ रुपये से गोल्ज्यू कॉरिडोर निर्माण

  • लोहाघाट में आधुनिक एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक (10 करोड़ रुपये से अधिक)

  • महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण (करीब 257 करोड़ रुपये)

  • राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में भवन व छात्रावास निर्माण (15 करोड़ रुपये)

  • रीठा साहिब क्षेत्र में सड़क सुधार कार्य (24 करोड़ रुपये)

उन्होंने यह भी बताया कि देवीधुरा में पुलिस चौकी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और लोहाघाट में फायर स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और डीबीटी के माध्यम से पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html