अवैध खनन ऑडियो कांड: इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड

हरिद्वार। हरिद्वार में अवैध खनन से जुड़े कथित लेनदेन का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नवनीत सिंह भुल्लर (एसएसपी) ने इकबालपुर पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में अवैध खनन से जुड़े कथित लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क कराने की बातचीत सामने आई है। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक जांच के आधार पर यह सख्त कार्रवाई की।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिसकर्मियों की संभावित संलिप्तता के संकेत मिलने पर पूरी चौकी के स्टाफ को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मामले की विस्तृत जांच के लिए शेखर चंद्र सुयाल (एसपी देहात) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

ये पुलिसकर्मी हुए निलंबित

निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी इकबालपुर), हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल प्रदीप शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html