उत्तराखंड में IPS-PPS का मेगा ट्रांसफर, कई जिलों में नई कमान

16 दिन में 5 हत्याएँ, राजधानी के कप्तान बदले

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शुक्रवार 13 फरवरी को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IPS और PPS के कुल 20 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। इस सूची में राजधानी देहरादून और हरिद्वार जैसे सबसे अहम जिलों के एसएसपी भी शामिल हैं।
यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब देहरादून में 16 दिनों के भीतर 5 हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।

Untitled design – 1

राजधानी से हटे अजय सिंह, STF की कमान

तबादला सूची में सबसे चर्चित नाम अजय सिंह का है, जिन्हें देहरादून एसएसपी पद से हटाकर एसएसपी STF बनाया गया है।
उनकी जगह अब प्रमेंद्र सिंह डोबाल को राजधानी का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है, जो अभी तक हरिद्वार में एसएसपी थे।

वहीं हरिद्वार की कमान अब नवनीत भुल्लर को सौंपी गई है, जो अब तक एसएसपी STF की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

उधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी बड़े बदलाव

  • मणिकांत मिश्रा – एसएसपी उधम सिंह नगर से हटाकर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना

  • अजय गणपति कुम्भार – नए एसएसपी उधम सिंह नगर (पहले एसपी चंपावत)

  • रेखा यादव – नई एसपी चंपावत (पहले एसपी पिथौरागढ़)

  • अक्षय प्रहलाद कोंडे – एसपी पिथौरागढ़

अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी नई तैनाती

  • चंद्रशेखर – बागेश्वर से हटाकर एसएसपी अल्मोड़ा

  • जितेंद्र कुमार मेहरा – एसपी बागेश्वर

  • निहारिका तोमर – एसपी रुद्रप्रयाग

  • जितेंद्र चौधरी – उधम सिंह नगर में अपराध एवं यातायात

  • निशा यादव – हरिद्वार में अपराध एवं यातायात की एसपी

विशेष इकाइयों में भी बड़ा फेरबदल

  • निवेदिता कुकरेती – IG SDRF

  • प्रहलाद नारायण मीणा – DIG सतर्कता

  • यशवंत सिंह – प्राचार्य, PTC नरेंद्र नगर

  • प्रदीप कुमार राय – एसपी CBCID

  • अमित श्रीवास्तव – सेनानायक IRB प्रथम

  • देवेंद्र पींचा – सेनानायक 31वीं वाहिनी PAC

  • मनोज ठाकुर – अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार

  • चंद्र मोहन सिंह – पुलिस अधीक्षक अभिसूचना देहरादून

क्यों अहम है यह फेरबदल?

देहरादून में हालिया आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे थे। ऐसे में राजधानी समेत कई संवेदनशील जिलों में नेतृत्व परिवर्तन को सरकार का सख्त और रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
नए अधिकारियों के सामने अब अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और जनविश्वास बहाल करने की बड़ी चुनौती होगी।

एक दिन पहले IAS-PCS के भी तबादले

गौरतलब है कि 12 फरवरी को देर शाम राज्य में IAS और PCS अधिकारियों के साथ सचिवालय सेवा में भी बड़े स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html