देवभूमि उत्तराखण्ड का एक और लाल का शहीद

उत्तराखण्ड का एक और लाल सोनित सैनी शहीद

हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखण्ड का एक और लाल का शहीद हो गया।

हरिद्वार जिले के रुड़की के धनोरा निवासी 38 वर्षीय सोनित कुमार रुड़की के गुवाहाटी में शहीद हो गए। उनके शहीद होने से समाचार से घर में मातम छाया हुआ है।

सोनित कुमार सैनी 20 दिन पूर्व ही छुट्टी खत्म करने के बाद अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे।

सोनित कुमार सैनी 22 सितंबर को आर्मी के जवानों के साथ गाड़ी में गुवाहाटी से अन्य स्थान पर जा रहे थे। अचानक गाड़ी पलटने से वह गंभीर घायल हो गए।

आर्मी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था जहां 11 अक्टूबर की शाम को उनका निधन हो गया।

सोनीत कुमार की शादी देवबंद निवासी रूबी सैनी के साथ हुई थी जिनके दो बेटे शोर्य 12 साल व सौरभ 8 साल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *