केंद्र ने उत्तराखंड को खनन के क्षेत्रों में सुधार कार्यो पर फिर ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। खनन सुधार में राज्य नंबर-1 पर है।
देहरादून। मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते उत्तराखंड एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि हासिल करने में सफल रहा है। केंद्र के ख़ान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स में 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है।
इससे पहले भी माह अक्टूबर 2025 में राज्य को एसएमआरआई रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। इस प्रकार खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट सुधारों और बेहतर नीतियों की बदौलत उत्तराखंड को कुल 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो चुकी है।
राज्य ने हाल के वर्षों में खनन सुधारों पर जोर देते हुए बेहतर नीतियां लागू की हैं, जिसका परिणाम यह है कि उत्तराखंड ने खनन सेक्टर में देश में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। केंद्र द्वारा जारी ताज़ा कार्यालय ज्ञापन दिनांक 18.11.2025 में बताया गया है कि राज्य ने खनन क्षेत्र से जुड़ी अधिकांश सुधारात्मक कार्यवाहियों को समय पर और प्रभावी ढंग से लागू किया है। खासतौर पर माइनर मिनरल रिफॉर्म्स से संबंधित 7 में से 6 प्रमुख सुधारों के मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे राज्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।
खनन क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार द्वारा अपनाई गई पारदर्शी और व्यवसाय-हितैषी नीतियों ने सरकार की आय में अभूतपूर्व वृद्धि की है। खनन विभाग के सुदृढ़ प्रबंधन तथा नई नीतियों ने न केवल सरकारी खजाने को मजबूती दी है, बल्कि प्रदेश में खनन कारोबार से लाखों लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है और इससे जुड़े लाखों व्यापारियों और उद्यमियों को भी आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। स्थानीय लोगों और सरकारी कार्यदायी संस्थाओं को सस्ते दाम पर निर्माण सामग्री मिलने से विकास कार्यों को गति मिली है। खनन गतिविधियों के चलते राज्य में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
केंद्र सरकार ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट में स्वीकार किया है कि उत्तराखंड खनन क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है और सुधारों को तेजी से लागू कर रहा है। इसी प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र ने वित्त मंत्रालय से राज्य को 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि का आदेश जारी किया है। उक्त आदेश में शामिल राज्यों—नागालैंड, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड—में उत्तराखंड का प्रदर्शन सबसे बेहतर दर्ज किया गया है। मंत्रालय के आदेश के अनुसार, सभी राज्यों ने खनन में सुधार प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया है।
इस उपलब्धि के साथ यह साफ हो गया है कि उत्तराखंड का खनन क्षेत्र राज्य सरकार के लिए राजस्व का एक मुख्य स्रोत साबित हो रहा है। बढ़ती पारदर्शिता, बेहतर नीति निर्माण और समयबद्ध सुधारों की वजह से उत्तराखंड अब देश के खनन परिदृश्य में एक मजबूत और विश्वसनीय पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि राज्य भी उत्तराखंड की खनन नीतियों का अनुसरण कर रहे हैं। प्रदेश में खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ई-निलामी प्रणाली, सैटेलाइट आधारित निगरानी जैसे कई कदम उठाए गए हैं। सरकार पर्यावरण का ध्यान रखते हुए अवैध खनन पर लगाम कस रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम नजर आने लगे हैं।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO
CK444 হলো বাংলাদেশের ব্যবহারকারীদের জন্য একটি অফিসিয়াল ও নির্ভরযোগ্য প্ল্যাটফর্ম, যেখানে মূল গুরুত্ব দেওয়া হয় নিরাপত্তা, স্থিতিশীল পারফরম্যান্স এবং সহজ ব্যবহারযোগ্যতা। CK444 বাংলাদেশ | অফিসিয়াল প্ল্যাটফর্ম — নিরাপদ, দ্রুত : flamngoo.com
CK444 হলো বাংলাদেশের ব্যবহারকারীদের জন্য একটি অফিসিয়াল ও নির্ভরযোগ্য প্ল্যাটফর্ম, যেখানে মূল গুরুত্ব দেওয়া হয় নিরাপত্তা, স্থিতিশীল পারফরম্যান্স এবং সহজ ব্যবহারযোগ্যতা। CK444 বাংলাদেশ |
বাংলাদেশের বেশিরভাগ ব্যবহারকারী মোবাইল অ্যাপ থেকে ব্রাউজ করেন—এই কারণেই CK444 মোবাইল-প্রথম অ্যাপ অভিজ্ঞতাকে অগ্রাধিকার দেয়। Official Platform : mims.edu.pk
বাংলাদেশের বেশিরভাগ ব্যবহারকারী মোবাইল অ্যাপ থেকে ব্রাউজ করেন—এই কারণেই CK444 মোবাইল-প্রথম অ্যাপ অভিজ্ঞতাকে অগ্রাধিকার দেয়।
বাংলাদেশে অনেকেই ব্র্যান্ড-ভিত্তিক সার্চ করেন (যেমন CV666 বাংলাদেশ / CV666 Official) কারণ লক্ষ্য থাকে অফিসিয়াল তথ্য দ্রুত পাওয়া এবং ভুল সাইটে না যাওয়া। Official URL : rutoofficefurniture.com
CK444 Official Bangladesh | Fast Withdraw + bKash/Nagad (2026)