देहरादून। उत्तराखंड के गढ़वाल अंचल के गांव अब फिर से अपनी पुरानी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौटते नजर आ रहे हैं। चकाचौंध, फिजूलखर्ची और दिखावे से दूर यहां की पंचायतों ने शादी-ब्याह जैसे पवित्र आयोजनों में सादगी को नई पहचान देने की पहल की है।
चकराता और उत्तरकाशी के कई गांवों में हाल ही में हुए ग्राम सभाओं में ऐसे सख्त सामाजिक नियम बनाए गए हैं, जिनका उद्देश्य विवाह समारोहों को सरल, मर्यादित और सांस्कृतिक रूप से स्वस्थ बनाना है। अब इन इलाकों में शादियों के दौरान महिलाएं केवल तीन गहने — नाक की पिन, मंगलसूत्र और झुमके पहन सकेंगी। साथ ही शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू किया गया है।
महिलाओं ने खुद आगे बढ़कर लिया फैसला
चकराता के कंधड़ और इंद्रोली गांवों की पंचायतों ने यह फैसला महिलाओं की पहल पर लिया। महिलाओं ने कहा कि महंगे गहनों का दबाव अब सामाजिक बोझ बन गया है। सोने की बढ़ती कीमतों और प्रतिस्पर्धा के चलते गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था।
कंधड़ गांव की 45 वर्षीय लीको देवी ने बताया — “पहले शादी के भोज में बुलावा खुशी की बात होती थी, पर अब हर कोई देखता था कि किसने कितने गहने पहने हैं। अब हम सबने तय किया है कि सिर्फ तीन गहने पहनेंगे, ताकि किसी पर बोझ न पड़े।”
शराब पर भी सख्त रोक और जुर्माना
नए नियमों के तहत शादी या मुंडन जैसे समारोहों में शराब परोसना पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है। जो परिवार इस नियम का उल्लंघन करेगा, उस पर ₹50,000 से ₹51,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा और उसका सामाजिक बहिष्कार किया जा सकता है।
उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक के लोदरा गांव की ग्राम प्रधान कविता बुटोला ने कहा, “हमारा कोई भी ग्रामीण ऐसी शादी में शामिल नहीं होगा, जहां शराब परोसी जाती है। हमने यह फैसला महिला मंगल दल और युवक मंगल दल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया है।”
परंपरा की ओर लौटने की कोशिश
गांव के बुजुर्ग और युवा इस बदलाव को उत्साहपूर्वक अपना रहे हैं। कंधड़ के वरिष्ठ नागरिक अर्जुन सिंह ने कहा — “गहने कभी सुख का प्रतीक हुआ करते थे, लेकिन अब चिंता का कारण बन गए हैं। यह नियम गरीब परिवारों के लिए राहत की तरह हैं।”
वहीं 56 वर्षीय टीकम सिंह ने कहा — “पहले शादियों में रस्म, गीत-संगीत और रिश्तों की बात होती थी, अब चर्चा महंगे स्टेज, डीजे और शराब पर होती है। नए नियम हमें फिर से अपनी परंपरा की ओर लौटने का मौका देंगे।”
सामाजिक समानता की दिशा में पहल
इन गांवों का यह कदम न केवल दिखावे और फिजूलखर्ची के खिलाफ है, बल्कि सामाजिक समानता और सांस्कृतिक अस्मिता को पुनर्जीवित करने का प्रयास भी है। ग्रामीणों का मानना है कि जब समाज के हर वर्ग में समान आचरण और सादगी होगी, तभी रिश्तों की असली गर्माहट लौटेगी।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO
CK444 হলো বাংলাদেশের ব্যবহারকারীদের জন্য একটি অফিসিয়াল ও নির্ভরযোগ্য প্ল্যাটফর্ম, যেখানে মূল গুরুত্ব দেওয়া হয় নিরাপত্তা, স্থিতিশীল পারফরম্যান্স এবং সহজ ব্যবহারযোগ্যতা। CK444 বাংলাদেশ | অফিসিয়াল প্ল্যাটফর্ম — নিরাপদ, দ্রুত : flamngoo.com
CK444 হলো বাংলাদেশের ব্যবহারকারীদের জন্য একটি অফিসিয়াল ও নির্ভরযোগ্য প্ল্যাটফর্ম, যেখানে মূল গুরুত্ব দেওয়া হয় নিরাপত্তা, স্থিতিশীল পারফরম্যান্স এবং সহজ ব্যবহারযোগ্যতা। CK444 বাংলাদেশ |
বাংলাদেশের বেশিরভাগ ব্যবহারকারী মোবাইল অ্যাপ থেকে ব্রাউজ করেন—এই কারণেই CK444 মোবাইল-প্রথম অ্যাপ অভিজ্ঞতাকে অগ্রাধিকার দেয়। Official Platform : mims.edu.pk
বাংলাদেশের বেশিরভাগ ব্যবহারকারী মোবাইল অ্যাপ থেকে ব্রাউজ করেন—এই কারণেই CK444 মোবাইল-প্রথম অ্যাপ অভিজ্ঞতাকে অগ্রাধিকার দেয়।
বাংলাদেশে অনেকেই ব্র্যান্ড-ভিত্তিক সার্চ করেন (যেমন CV666 বাংলাদেশ / CV666 Official) কারণ লক্ষ্য থাকে অফিসিয়াল তথ্য দ্রুত পাওয়া এবং ভুল সাইটে না যাওয়া। Official URL : rutoofficefurniture.com
CK444 Official Bangladesh | Fast Withdraw + bKash/Nagad (2026)