जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश
नई दिल्ली। देश की न्यायपालिका को जल्द ही नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश भूषण आर. गवई ने केंद्र सरकार को जस्टिस सूर्यकांत के नाम की औपचारिक सिफारिश भेजी है। यदि केंद्र से मंजूरी मिलती है तो जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) होंगे। वे 24 नवंबर 2025 को यह पदभार संभालेंगे, जबकि मौजूदा सीजेआई गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल लगभग 1 वर्ष 2 महीने का होगा, जो 9 फरवरी 2027 तक चलेगा। उनकी नियुक्ति से न्यायपालिका में एक संवेदनशील, पारदर्शी और मानवीय दृष्टिकोण को नया बल मिलने की उम्मीद है।
CJI गवई की सिफारिश को मिली सराहना
सीजेआई भूषण आर. गवई ने अपने अनुशंसा पत्र में कहा कि जस्टिस सूर्यकांत “हर दृष्टि से योग्य, सक्षम और संवेदनशील न्यायाधीश हैं।”
उन्होंने लिखा —
“मेरी तरह जस्टिस सूर्यकांत भी समाज के उस वर्ग से आते हैं, जिसने संघर्ष के बल पर अपनी पहचान बनाई है। मुझे विश्वास है कि वे न्याय के वास्तविक अर्थ को आमजन तक पहुँचाने में सक्षम होंगे।”
संघर्ष से सफलता तक की कहानी
जन्म: 10 फरवरी 1962, हिसार (हरियाणा)
शिक्षा:
-
बी.ए. — गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, हिसार (1981)
-
एलएलबी — महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक (1984)
-
एमएलएल (कानून में मास्टर डिग्री) — कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, फर्स्ट क्लास, फर्स्ट रैंक (2011)