UKPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर 2026

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने साल 2026 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जनवरी 2026 से लेकर जुलाई 2026 तक की 12 अहम परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया गया है। न्याय विभाग, शिक्षा विभाग, सचिवालय, कार्मिक विभाग और महाधिवक्ता कार्यालय सहित कई विभागों में रिक्त पदों के लिए परीक्षाएं प्रस्तावित की गई हैं।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अभ्यर्थियों को समय से तैयारी का अवसर देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें न्यायिक सेवा, प्रवक्ता, समीक्षा अधिकारी, अपर निजी सचिव, अधीक्षक, सहायक निदेशक और पीसीएस जैसी बड़ी परीक्षाओं की तिथियां शामिल हैं।

जनवरी 2026 की परीक्षाएं

कैलेंडर के मुताबिक साल की शुरुआत में ही बड़ी परीक्षाओं का दौर शुरू होगा।

  • 19 से 22 जनवरी 2026 – न्याय विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित।

  • 25 जनवरी 2026 – माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा आयोजित होगी।

  • 31 जनवरी 2026 – महाधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित।

फरवरी और मार्च 2026 की परीक्षाएं

  • 8 फरवरी 2026 – माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानाचार्य पद की लिखित परीक्षा प्रस्तावित।

  • 14 मार्च 2026 – सचिवालय और लोक सेवा आयोग में अपर निजी सचिव (APS) पद की परीक्षा आयोजित होगी।

  • 22 मार्च 2026 – महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत अधीक्षक परीक्षा 2025 प्रस्तावित।

अप्रैल 2026 की परीक्षाएं

अप्रैल का महीना सबसे व्यस्त रहेगा क्योंकि लगातार परीक्षाएं होंगी।

  • 5 अप्रैल 2026 – माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता राज्य इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 प्रस्तावित।

  • 12 अप्रैल 2026 – डेरी विकास विभाग के अंतर्गत सहायक निदेशक पद की परीक्षा होगी।

  • 26 अप्रैल 2026 – माध्यमिक शिक्षा विभाग में फिर से प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 प्रस्तावित है।

मई, जून और जुलाई 2026 की परीक्षाएं

  • 17 मई 2026 – कार्मिक विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 (PCS) की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित। यह परीक्षा प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

  • 14 जून 2026 – माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 की तीसरी परीक्षा, विषयवार आयोजित की जाएगी।

  • 5 जुलाई 2026 – आयोग के कैलेंडर में आखिरी परीक्षा PCS (प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025) की प्रस्तावित की गई है।


अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण

आयोग की ओर से जारी इस परीक्षा कैलेंडर को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीदवारों का मानना है कि समय रहते परीक्षाओं की तिथियां घोषित करने से उन्हें तैयारी की स्पष्ट दिशा मिलती है। खासकर पीसीएस जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह बेहद उपयोगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html