नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना के लाभ से वंचित छात्राओं के मुद्दे पर गंभीर रुख अपनाया है। अदालत ने महिला सशक्तिकरण विभाग और अन्य संबंधित विभागों को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि अब तक पात्र बालिकाओं को योजना का लाभ क्यों नहीं दिया गया। हाईकोर्ट ने विभागों को आदेश दिया कि वे एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करें।
हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जी. नरेंद्र और जस्टिस सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि जब 2022-23 में पात्र बालिकाओं को योजना का लाभ नहीं दिया गया, तो उनकी उच्च शिक्षा का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा? अदालत ने कहा कि सरकारी योजनाओं का समान लाभ सभी को मिलना चाहिए, अन्यथा इसका मूल उद्देश्य ही विफल हो जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता की याचिका से खुला मामला
यह मामला चमोली जिले की सामाजिक कार्यकर्ता ममता नेगी द्वारा दायर जनहित याचिका के बाद सामने आया। उन्होंने अदालत को बताया कि वे लंबे समय से गरीब बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही हैं। इसके बावजूद, सरकारी लापरवाही के कारण पात्र छात्राओं को नंदा गौरा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा।
ममता नेगी ने याचिका में कहा कि वर्ष 2022-23 में चमोली जिले की 439 बालिकाओं ने इंटरमीडिएट पास किया था। योजना के नियमों के अनुसार, प्रत्येक बालिका को उच्च शिक्षा के लिए ₹51,000 की प्रोत्साहन राशि मिलनी चाहिए थी। सभी छात्राओं ने मानक पूरे कर आवेदन भी किया और स्कूलों ने प्रकरण विभाग को भेज दिया।
2.45 करोड़ की मांग, लेकिन राशि जारी नहीं
याचिका में यह भी कहा गया कि विभाग ने इन छात्राओं को लाभ देने के लिए सरकार से ₹2.45 करोड़ की मांग की थी, लेकिन अब तक यह राशि जारी नहीं की गई। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद विभाग और प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
गरीब बच्चियों की पढ़ाई पर संकट
सामाजिक कार्यकर्ता नेगी ने अदालत को आगाह किया कि यदि सरकार इसी तरह का रवैया अपनाती रही तो गरीब परिवारों की बेटियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह योजना बेटियों की पढ़ाई और सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई थी, लेकिन इसके लाभ समय पर न मिलने से बच्चियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
हाईकोर्ट का रुख
हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला सशक्तिकरण विभाग सहित संबंधित सभी विभागों से पूछा है कि आखिरकार पात्र छात्राओं को योजना का लाभ क्यों नहीं दिया गया। अदालत ने साफ किया कि इस मामले में टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने का आदेश दिया।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO
CK444 হলো বাংলাদেশের ব্যবহারকারীদের জন্য একটি অফিসিয়াল ও নির্ভরযোগ্য প্ল্যাটফর্ম, যেখানে মূল গুরুত্ব দেওয়া হয় নিরাপত্তা, স্থিতিশীল পারফরম্যান্স এবং সহজ ব্যবহারযোগ্যতা। CK444 বাংলাদেশ | অফিসিয়াল প্ল্যাটফর্ম — নিরাপদ, দ্রুত : flamngoo.com
CK444 হলো বাংলাদেশের ব্যবহারকারীদের জন্য একটি অফিসিয়াল ও নির্ভরযোগ্য প্ল্যাটফর্ম, যেখানে মূল গুরুত্ব দেওয়া হয় নিরাপত্তা, স্থিতিশীল পারফরম্যান্স এবং সহজ ব্যবহারযোগ্যতা। CK444 বাংলাদেশ |
বাংলাদেশের বেশিরভাগ ব্যবহারকারী মোবাইল অ্যাপ থেকে ব্রাউজ করেন—এই কারণেই CK444 মোবাইল-প্রথম অ্যাপ অভিজ্ঞতাকে অগ্রাধিকার দেয়। Official Platform : mims.edu.pk
বাংলাদেশের বেশিরভাগ ব্যবহারকারী মোবাইল অ্যাপ থেকে ব্রাউজ করেন—এই কারণেই CK444 মোবাইল-প্রথম অ্যাপ অভিজ্ঞতাকে অগ্রাধিকার দেয়।
বাংলাদেশে অনেকেই ব্র্যান্ড-ভিত্তিক সার্চ করেন (যেমন CV666 বাংলাদেশ / CV666 Official) কারণ লক্ষ্য থাকে অফিসিয়াল তথ্য দ্রুত পাওয়া এবং ভুল সাইটে না যাওয়া। Official URL : rutoofficefurniture.com
CK444 Official Bangladesh | Fast Withdraw + bKash/Nagad (2026)