NARI 2025 रिपोर्ट के खिलाफ महिला कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय कूच, दर्जनों गिरफ्तार

  1. एनएआरआई रिपोर्ट के विरोध में महिला कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय कूच, पुलिस से तीखी झड़प के बाद गिरफ्तारी

  2. देहरादून में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, एनएआरआई रिपोर्ट पर भाजपा सरकार को घेरा

  3. महिला अपराधों के मुद्दे पर सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, पुलिस ने रोका तो मचा हंगामा

  4. भाजपा मुख्यालय पहुंचने से पहले रोकी गई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस लाईन ले जाया गया

  5. एनएआरआई रिपोर्ट में देहरादून की रैंकिंग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, दर्जनों गिरफ्तार

  6. महिला सुरक्षा पर सवालों के बीच भाजपा सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन तेज

  7. नारेबाजी, धरना और गिरफ्तारियां… एनएआरआई रिपोर्ट को लेकर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

देहरादून। उत्तराखंड में महिला सुरक्षा को लेकर राजनीति गरमा गई है। महिला कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी देहरादून में एनएआरआई (नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वूमेन सेफ्टी) रिपोर्ट और बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय की ओर कूच करने लगीं, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में उन्हें रोक लिया। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और अंततः दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा गया।

महिला कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एलआईसी बिल्डिंग, हिम पैलेस के पास एकत्र हुईं। वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस भाजपा मुख्यालय बलबीर रोड की ओर बढ़ा। कार्यकर्ताओं ने रास्तेभर भाजपा सरकार को महिला अपराधों के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस-प्रदर्शनकारियों में टकराव

जब कांग्रेसी कार्यकर्ता सन वैली स्कूल गेट नंबर एक के पास पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई। कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।

सड़क पर धरना और गिरफ्तारी

मुख्यालय तक न पहुंच पाने से नाराज महिला कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गईं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने काफी देर तक उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं मानीं तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर वाहनों से पुलिस लाइन भेजा। बाद में सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।

कांग्रेस का आरोप

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि एनएआरआई रिपोर्ट में देहरादून को देश के शीर्ष 10 महिला अपराध प्रभावित शहरों में शामिल किया गया है, जो बेहद शर्मनाक है। इसके लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महिला सुरक्षा पर सरकार नाकाम साबित हुई है और अब रिपोर्ट से प्रदेश की छवि धूमिल हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html