उत्तराखंड के सरकारी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था की पोल: 1 छात्र पर 7 शिक्षक, फिर भी परीक्षा में फेल
नैनीताल (हल्द्वानी): उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। नैनीताल जिले के दूरस्थ ओखलकांडा ब्लॉक स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रकोट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा 10वीं में पढ़ने वाला इकलौता छात्र उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में फेल हो गया, जबकि स्कूल में उसे पढ़ाने के लिए कुल 7 शिक्षक नियुक्त हैं।
स्कूल में छात्र 7, शिक्षक भी 7 – फिर क्यों नहीं हो रही पढ़ाई?
स्कूल में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे सभी विषयों के शिक्षक मौजूद हैं। इसके अलावा एक क्लर्क और एक भोजनमाता भी है। इसके बावजूद, बोर्ड परीक्षा में एकमात्र छात्र के फेल हो जाने ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर कर दिया है।
