रुद्रप्रयाग: मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में बोलेरो पर गिरा पत्थर, दो की मौत-तीन घायल

रुद्रप्रयाग: सोमवार सुबह मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड की ओर जा रही मैक्स बोलेरो अचानक ऊपर से गिरे विशाल पत्थर की चपेट में आ गई। हादसा सुबह लगभग 7:15 बजे हुआ, जब वाहन संख्या यूके 11 टीए 1100 में 11 यात्री सवार होकर यात्रा पर निकले थे।

जैसे ही वाहन मुनकटिया स्लाइडिंग जोन के मोड़ पर पहुँचा, ऊपर से अचानक एक भारी भरकम पत्थर सड़क पर आ गिरा और सीधे बोलेरो से टकरा गया। इस भीषण टक्कर में मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की सूची

  1. नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष।

  2. ममता पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 29 वर्ष।

  3. प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष।

(क्रमांक 1 और 2 पर अंकित घायलों को हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।)

मृतकों की सूची

  1. श्रीमती रीता पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष।

  2. चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 50 वर्ष।

राहत और बचाव कार्य

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। पुलिस प्रशासन ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुनकटिया क्षेत्र लगातार लैंडस्लाइड जोन के रूप में चिन्हित है, जहाँ आए दिन पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। यह हादसा क्षेत्र में यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी चेतावनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *