लक्सर। पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल है। पीड़िता ने गांव के ही तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि वारदात के बाद युवकों ने कुछ लोगों को आता देख डर के मारे उसे छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग को मकान के पीछे झाड़ियों में दर्द से कराहते हुए पाया गया।
मामले की जांच जारी है और गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
शेखर चंद सुयाल, एसपी देहात