देहरादून जनपद की रायपुर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत लडवाकोट से श्रीमती शिवानी कंडारी ने एक बार फिर प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। यह उनकी लगातार दूसरी जीत है।
शिवानी कंडारी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लडवाकोट गांव डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और यह पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में बसा एक शांत, आत्मीय और सुंदर गांव है। यहां के लोग भी उतने ही सुंदर दिल के हैं, जिन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर पुनः सेवा का अवसर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि उनका पूरा ध्यान अब गांव की आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़क, शिक्षा, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर रहेगा। “गांव की तरक्की के लिए मैं पूरी मेहनत से काम करूंगी और हर समय जनता के हित में तत्पर रहूंगी,” – उन्होंने विश्वास जताया।