प्रत्येक नागरिक को सजग रहने वा राष्ट्र के हितों के विषय में सोचने की आवाश्यकता है इसी से सरकार संविधान वा राष्ट्र को जीवंतता प्राप्त होगी: पूर्व आई. ए. एस. श्री सुवर्धन शाह

शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविधालय डोईवाला के राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा संविधान दिवस मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि वा वक्ता पूर्व आई ए एस एवं पूर्व चुनाव आयुक्त श्री सुवर्धन शाह रहे।

 

 

उन्होंने संविधान की व्यापकता, जीवंतता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान में सभी के हितों का ध्यान रखा गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा प्रत्येक नागरिक को सजग रहने वा राष्ट्र के हितों के विषय में सोचने की आवाश्यकता है इसी से सरकार संविधान वा राष्ट्र को जीवंतता प्राप्त होगी। बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा शीतल खोलिया ने संविधान की विशेषताओं पर अपने विचार रखे।

प्राचार्य डी सी नैनवाल ने कहा कि हमे संविधान का अध्ययन करना चाहिए वा आदर्शो पर चलते हुए प्रजातंत्र को सफल बनाना चाहिए। दिव्यांशु जोशी वा सोनाली कोठियाल ने संविधान से संबंधित प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राखी पांचोला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अंजली वर्मा ने ज्ञापित किया।

इस अवसर पर डॉक्टर डी एन तिवारी, डॉक्टर सुषमा गुप्ता, डॉक्टर आर एस रावत, डॉक्टर डी पी सिंह, डॉक्टर प्रमोद पंत ,डॉक्टर नैथानी, डॉक्टर पूनम पांडे, डॉक्टर वंदना गौर, डॉक्टर पल्लवी मिश्रा, डॉक्टर रेखा नौटियाल , डॉक्टर नूर हसन, डॉक्टर रेखा नौटियाल डॉक्टर प्रियंका वा अनेकों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *