हरियाणा। पानीपत के गांव भालसी में एक 13 वर्षीय बच्चे का शव फंदे से लटका मिला। कमरे में 12 फीट ऊंचाई पर कपड़े से फंदा लगाया गया था। घटना के बारे में उस वक्त पता लगा, जब बच्चे को तलाशता हुआ। सात वर्षीय छोटा भाई वहां तक पहुंचा और उसने मां को बताया। मां ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया और आगामी कार्रवाई शुरू की। अभी कयास लगाए जा रहे है कि बच्चे ने आत्महत्या की है, लेकिन यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
मूल रुप से वेस्ट बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर क्षेत्र निवासी हफिजूल ने बताया कि उसकी बहन नरगिस, जीजा कौशर अपने बच्चों समेत पानीपत के गांव भालसी में करीब एक साल से रह रहे हैं। यहां वे एक डाई हाऊस फैक्टरी के बने क्वाटरों में रहते हैं। जीजा कौशर एक सेठ के पास काम करता है।
शुक्रवार को कौशर काम पर गया हुआ था। घर पर बहन नरगिस अपने तीनों बच्चों के साथ थी। उसका बड़ा बेटा नाजिम राजा (13) भी वहीं खेल रहा था। वह दोपहर को दूध पीने घर आया और फिर खेलने चला गया था। कुछ देर बाद फिर आया और उर्दू की पढ़ाई करने की बात कह कर चला गया। वह बाहर जाकर फिर से अन्य बच्चों के साथ खेलने लगा था। खेलते-खेलते वह काफी देर के लिए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
नाजिम को तलाशते हुए 7 वर्षीय छोटा भाई नसीम क्वाटरों के आखिरी कमरे तक पहुंच गया। जहां देखा कि नाजिम फंदे पर लटका हुआ है। वह दौड़कर मां को बुलाकर लाया। मां ने बेटे को फंदे से नीचे उतारा। उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की सबसे छोटी बहन पांच वर्षीय कोयल है।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO