शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता वा अहिंसा की शपथ प्राध्यापको, छात्र छात्राओं वा कर्मचारियों द्वारा ली

शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महात्मा गांधी वा लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर झंडारोहण साथ ही मतदाता वा अहिंसा की शपथ प्राध्यापको ,छात्र छात्राओं वा कर्मचारियों द्वारा ली

शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 2 अक्टूबर 2021 को महात्मा गांधी वा लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर झंडारोहण हुआ । साथ ही मतदाता वा अहिंसा की शपथ प्राध्यापको ,छात्र छात्राओं वा कर्मचारियों द्वारा ली गई।

उसके उपरांत सर्व धर्म सभा का आयोजन हुआ। जिसमे प्रियंका ने गीता के श्लोक सुनाए डॉक्टर अफरोज ने जहां बाइबल ब कुरान की आयते पढ़ी वही अथर्वेद के श्लोको का वाचन किया। डॉक्टर अंजली वर्मा ने गुरबाणी का पाठ किया।

प्राचार्य डॉक्टर डी सी नैनवाल ने कहा हम सभी को महात्मा गांधी के आदर्शो को जीवन में उतारना चाहिए आज हिंसा के दौर में उनके विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। डॉक्टर डी एन तिवारी, डॉक्टर संतोष वर्मा , डॉक्टर सिंह,डॉक्टर अफरोज इकबाल ने अहिंसा वा सत्य पर विचार रखे एवं अफगानिस्तान की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। दिव्या रावत वा आसिफ ब गौरव भट्ट ने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डाला वा कविता पाठ किया। करकराम का संचालन डॉक्टर राखी पांचोला ने किया।

कार्यक्रम में डॉक्टर आर एस रावत ,डॉक्टर शुक्ला, डॉक्टर नैथानी, डॉक्टर कंचन सिंह, डॉक्टर पूनम पांडे, डॉक्टर रेखा नौटियाल,डॉक्टर पल्लवी उप्रेती, डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर प्रतिभा बलूनी उपस्थित थे।

एन सी सी प्रभारी डॉक्टर आशा रोंगाली के निर्देशन में कैडेट्स मो.आसिफ, सुशील कुमार,रोहन पंवार, रिया जोशी दिव्या रावत एवं अन्य कैडेट्स ने परेड की वा देश भक्ति के नारे लगाए।

एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अंजली वर्मा वा रोवर्स रेंजर्स अधिकारी डॉक्टर एस एस बलूड़ी के निर्देशन में स्वयंसेवकों सिद्धांत बहुगुणा,संजू ठाकुर, अर्चित गौतम, गौरव भट्ट, पवन तिवारी, शुभम कुमार, विमल,कौशल कुमार, कामिनी,रेखा,कविता वा आरती ने सहभागिता की।कार्यक्रम में गजे सिंह कंडारी,श्रीमती गुसाईं , महेश, आतिफ,रामलाल, गोस्वामी,बृजमोहन,शोभा ममता सुनील नेगी वा सविता नेगी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.