पर्यावरण को बचाने के लिये वृक्षारोपण ज़रूरी: त्रिवेंद्र

रिपोर्ट:~संजय राठौर

,,आओ मिलजुल कर वृक्ष लगाएं, अपना वातावरण स्वच्छ बनाएं

पशु-पक्षी हैं धरती की शान, पेड़-पौधे हैं इस धरती की जान,,

 

मोथरोवाला दुधली में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने किया वृक्षारोपण।

 

पर्यावरण को बचाने के लिये वृक्षारोपण ज़रूरी: त्रिवेंद्र

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मोथरोवाला दुधली रोड में वन विभाग के सहयोग से स्थानीय लोगो के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए व्यापक वृक्षारोपण की ज़रूरत है।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व स्थानीय जनता के साथ मिलकर अगले साल से हर ग्राम सभा में पीपल, बरगद और अन्य प्रजाति के वृक्ष लगाएंगे। साथ ही वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। करेंगे। उन्होंने वृक्षरोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी जोर दिया। कहा कि मोथरोवाला में दो साल पहले वृक्षारोपण किया गया था आज वहाँ हरा भरा जंगल बन गया है। आज पीपल व बरगद व इसकी प्रजातियाँ के वृक्ष लगाने की ज़्यादा आवश्यकता है। ये वृक्ष कार्बन को बड़ी मात्रा में सोख सकतें हैं। इसे देखते हुए ही हमने पीपल, बरगद, गूलर और इसकी प्रजातियों के रोपण का अभियान चलाया हुआ है।

 

इस मौके पर देहरादून मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री श्री खेम सिंह पाल, क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.