कर्तव्य की बलिवेदी पर जो वीर हुए कुर्बान, पुलिस के उन शूरवीर जाँबाज़ जवानो को सलाम।
डोईवाला
संजय राठौर
कर्तव्य की बलिवेदी पर
जो वीर हुए कुर्बान,
पुलिस के उन शूरवीर
जाँबाज़ जवानो को सलाम।
देश के शहीदो को नमन। खून से खेलेंगे होली अगर वतन मुश्किल में है, सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है। देश के शहीदो को नमन। मिटा दिया है वजूद उनका जो भी इनसे भिड़ा है, देश की रक्षा का संकल्प लिए जो जवान सरहद पर खड़ा है
इसी स्लोगन के साथ नमन करते हुए पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि की अर्पित
SDRF वाहिनी ने किया शहीदों को याद
पुलिस स्मृति दिवस पर SDRF मुख्यालय जौलीग्रांट ने पुलिस शहीदो को किया नमन
पुलिस स्मृति दिवस के पर वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए देश भर के पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धाजलि अर्पित की
पुलिस स्मृति दिवस पर उप सेनानायक, SDRF अजय भट्ट, सहायक सेनानायक प्रकाश देवली, अनिल शर्मा, शिविरपाल राजीव रावत व समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया
सम्पूर्ण देश के शहीद पुलिस जवानों को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर सादर नमन।