कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी ने पवित्र सावन मास शिव भक्तों को कढ़ी-चावल का प्रसाद भी वितरित किया।

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी ने पवित्र सावन मास के अवसर पर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने शिव भक्तों को कढ़ी-चावल का प्रसाद भी वितरित किया।सोमवार को लक्ष्मण झूला रोड स्थित कार्यक्रम में शिव भक्तों को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित कर मंत्री डॉ अग्रवाल ने बोल बम के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है, ऐसे में भगवान शिव के दर्शन करने वालों की सेवा करने से भी विशेष फल की प्राप्ति होती है।

डॉ अग्रवाल जी ने कहा कि सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से सदैव समाजिक कार्य किये जाते रहे हैं, जो कि सराहनीय है। इस मौके पर तीन हजार शिव भक्तों को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, पूर्व दायित्वधारी संदीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, संजय डंग, मानव जौहर, पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद प्रदीप कोहली, जितेन्द्र अग्रवाल, ज्योति पांडेय, सचिन अग्रवाल, अनिल ध्यानी, संजय भारद्वाज, अनामिका अग्रवाल, पारसनाथ राजभर, दीन दयाल, दीपक बिष्ट सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *