“नीति संवाद के मंच पर युवा नेतृत्व: छात्र संसद प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों से की उच्च स्तरीय चर्चा”
देहरादून, 27 जून 2025 देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े छात्रों का 50-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को छात्र संसद इंडिया के इंटरनेशनल नॉलेज टूर्स के तहत आयोजित नेशनल गवर्नेंस टूर के अंतर्गत देहरादून स्थित सचिवालय पहुंचा। वहां उनकी उत्तराखंड राज्य के नीति नियोजन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक गंभीर, संवादात्मक नीति विमर्श का आयोजन किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत सी.पी.पी.जी.जी (Centre for Public Policy and Good Governance) एवं नियोजन विभाग द्वारा किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में देश के अग्रणी संस्थानों के युवा
प्रतिनिधिमंडल में देश के अग्रणी संस्थानों जैसे IIT, IIM, NLU, IIFT एवं अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से आए छात्र शामिल थे। इन विद्यार्थियों ने न केवल शासकीय कार्यप्रणालियों को निकट से देखा, बल्कि शासन, नीति निर्माण और विकासीय योजनाओं के यथार्थ पक्ष को समझने का प्रयास किया।
