शादी के बाद जिंदगी उत्तराखंड जैसी क्यों होती है? वायरल हुआ खान सर का मजेदार वीडियो
देहरादून।सोशल मीडिया पर देश के मशहूर शिक्षक खान सर का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में खान सर शादी के बाद की जिंदगी की तुलना उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों से करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस मजेदार तुलना ने सोशल मीडिया यूजर्स को खूब गुदगुदाया है, और लोग इस रील पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
वीडियो में खान सर कहते हैं,
“शादी के बाद जिंदगी उत्तराखंड जैसी हो जाती है। जिसकी शादी हो गई, वह खुशहाल भी रहेगा। खाने-पीने की चीजें भी मिलेंगी, लेकिन साथ में कभी-कभी तबाही भी होगी। कभी भूकंप आएगा, तो कभी भूस्खलन।”
उनकी यह बात सुनते ही लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। रील तेजी से ट्रेंड कर रही है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।
सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स
खान सर की इस रील पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,
“सर को शादी के बाद जल्दी-जल्दी भूकंप महसूस होने लगे हैं।”
वहीं एक अन्य ने चुटकी ली,
“बधाई हो सर… अब आपकी भी तबाही शुरू हो गई है।”
कुछ लोगों ने इस वीडियो को लेकर गंभीर भी हो गए और खान सर को सलाह दी कि उत्तराखंड जैसे खूबसूरत राज्य की तुलना इस तरह न करें। एक यूजर ने लिखा,
“उत्तराखंड का नाम इस तरह के मजाक में मत घसीटिए सर, ये हमारी आस्था और सुंदरता का प्रतीक है।”