तकनीक और कौशल का सम्मान है विश्वकर्मा जयंती: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती केवल धार्मिक अवसर भर नहीं है, बल्कि यह कर्मशीलता, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का उत्सव भी है।

सीएम धामी ने अपने संदेश में कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और तकनीक का जनक माना जाता है। उनकी कृपा से ही मानव समाज ने कला, विज्ञान और तकनीकी विकास के पथ पर अग्रसर होकर नित नई ऊँचाइयों को छुआ है। यही कारण है कि यह पर्व हमें तकनीक और नवाचार के महत्व की याद दिलाता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह जयंती उन सभी उद्यमियों, शिल्पियों और श्रमवीरों को सम्मानित करने का अवसर भी है, जो अपनी मेहनत और कौशल से प्रदेश और देश के विकास में लगातार योगदान दे रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा, “विश्वकर्मा जयंती हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह हमें सिखाती है कि हर रचना, हर निर्माण वास्तव में एक तपस्या है। हमें भगवान विश्वकर्मा द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के कल्याण में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।”

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस अवसर पर सब मिलकर शिल्प, कला, विज्ञान और तकनीक को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं, ताकि उत्तराखंड और देश नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html