उत्तराखंड को मिल गया नया नक्शा, सर्वे ऑफ इंडिया ने किया जारी, करें मुफ्त में डाउनलोड

उत्तराखंड राज्य के नक्शे का तीसरा संस्करण जारी, अपडेट रोड नेटवर्क के साथ ही प्रशासनिक इकाइयों और स्थलों की अपडेट जानकारी

सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से तैयार किया गया उत्तराखंड के स्टेट मैप का तीसरा संस्करण।

देहरादून वर्ष 2008 से अब तक उत्तराखंड में काफी कुछ बदल गया। रोड नेटवर्क ने विस्तार ले लिया और तमाम स्थलों को भी नई पहचान मिल गई। लेकिन, तमाम अपडेट को समाहित करने वाला उत्तराखंड का नक्शा नहीं बन पाया था। हालांकि, अब उत्तराखंड को अपडेट नक्शा मिल गया है।

देश में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लेकर राज्यों का नक्शा तैयार करने के लिए एकमात्र अधिकृत एजेंसी सर्वे आफ इंडिया ने उत्तराखंड का स्टेट मैप तैयार किया है। यह स्टेट मैप का तृतीय संस्करण है और यह पूरी तरह अपडेट और 1:50,0000 (वन इज टु फाइव लाख) स्केल पर तैयार किया गया है। खबर के साथ नक्शा डाउनलोड करने का लिंक भी दिया जा रहा है। https://surveyofindia.gov.in/webroot/UserFiles/files/UTTARAKHAND_3RD_EDN-2025.pdf

हालांकि, इसका साइज बड़ा होने के चलते लैपटॉप या कंप्यूटर आदि में ही इसे डाउनलोड करने की सलाह है। डाउनलोडेड पीडीएफ फाइल को डेस्कटॉप पर सेव करने के बाद इसे बेहतर रेजोल्यूशन के साथ देखा जा सकता है।

सर्वे आफ इंडिया ने उत्तराखंड के स्टेट मैप का पहला संस्करण राज्य गठन के बाद वर्ष 2003 में जारी किया था। इसके बाद नक्शे का दूसरा संस्करण वर्ष 2008 में तैयार किया गया। इसके बाद लंबे समय से उत्तराखंड में अपडेट नक्शा नहीं मिल पाया था,

जबकि इस अवधि में रोड नेटवर्क से लेकर बदलाव राज्य में नजर आए हैं। लिहाजा, प्रदेश की ताजा तस्वीर के लिहाज से नया नक्शा बेहद कारगर साबित होगा। न सिर्फ इसका लाभ आमजन को मिलेगा, बल्कि शोधकर्ता, योजनाकार और पर्यटकों के लिए भी नया नक्शा मददगार साबित होगा।

 

भारत के महासर्वेक्षक (सर्वेयर जनरल) हितेश कुमार एस मकवाना।
सर्वेयर जनरल की देखरेख भी किया तैयार, निःशुल्क डाउनलोड की व्यवस्था
उत्तराखंड के स्टेट मैप का तीसरा संस्करण भारत के महासर्वेक्षक (सर्वेयर जनरल) हितेश कुमार एस मकवाना की देखरेख में तैयार किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस नक्शे में सर्वे आफ इंडिया से वेबसाइट www.surveyofindia.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.