देहरादून के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, जनपद में शोक की लहर
उत्तरकाशी। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश जूंवाठा (49) का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पुरोला सहित पूरे उत्तरकाशी जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, राजेश जूंवाठा बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून में उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद आज उनका निधन हो गया।
2007 में बने थे विधायक
राजेश जूंवाठा वर्ष 2007 में कांग्रेस के टिकट पर पुरोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। बाद के वर्षों में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होने लगी। उनका राजनीतिक जीवन जनसरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों के प्रति समर्पित रहा।
प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से थे संबंध
स्वर्गीय राजेश जूंवाठा एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता स्वर्गीय बर्फियां लाल उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रह चुके थे, जबकि उनकी माता विकासनगर नगर पालिका की पालिकाध्यक्ष रही हैं। उनके परिवार में एक भाई हैं, जो वर्तमान में एसडीएम पद पर कार्यरत हैं, तथा दो बहनें हैं। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।
विकास कार्यों के लिए रहे चर्चित
विधायक रहते हुए राजेश जूंवाठा ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। आम जनता के बीच उनकी सहजता, सरल व्यवहार और मिलनसार स्वभाव के कारण उन्हें विशेष पहचान प्राप्त थी।
उनके निधन पर भाजपा नेताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO