सचिवालय क्रिकेट क्लब द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज।

16 मार्च, 2025 को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज क्रिकेट मैदान में सचिवालय चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का उद्घाटन

सचिवालय क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का हुआ आगाज।
*************************


16 मार्च, 2025 को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज क्रिकेट मैदान में सचिवालय चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का उद्घाटन श्री अतर सिंह चौहान, अपर सचिव, उत्तराखंड शासन द्वारा किया गया। उद्घाटन मैच सचिवालय पैंथर्स और सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय पैंथर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 188 रन बनाए, जवाब में सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर्स की टीम 101 रन ही बना पाई ।

सचिवालय पैंथर की ओर से जितेंद्र सिंह ने 58 बनाए तथा मैन ऑफ द मैच रहे। सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर के अमित रावत फाइटर ऑफ द मैच रहे।

आज के दिन का दूसरा मुकाबला सचिवालय हरिकेन तथा सचिवालय क्लासिक के बीच खेला गया सचिवालय हरिकेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिवाकर पंत के नाबाद 105 रन तथा सुनील मेंदोला के नाबाद 66 रनों की बदौलत 20 ओवर में 232 रन का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए सचिवालय क्लासिक की टीम 12.5 ओवर में 51 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार सचिवालय हरिकेन इस मुकाबले में 151 रनों से विजयी रही। सचिवाल हरिकेन की ओर से ओमिस कुमार ने 4, दीपक डिमरी ने 3 , विनोद शर्मा ने 1 विकेट लिए तथा सचिवालय क्लासिक की ओर से अंकित कुमार ने 2 विकेट लिए। सचिवालय हरिकेन की दिवाकर पंत मैन ऑफ द मैच तथा सचिवालय क्लासिक के अंकित कुमार फाइटर ऑफ द मैच रहे।

उद्घाटन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि श्री विक्रम सिंह राणा संयुक्त सचिव उत्तराखंड शासन श्री नंदन सिंह संयुक्त सचिव उत्तराखंड शासन, अध्यक्ष उत्तराखंड सचिवालय संघ श्री सुनील लखेड़ा, महासचिव, श्री राकेश जोशी तथा उपाध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली एवं भास्कर रावत विशिष्ट स्थिति के रूप में उपस्थित रहे।

सचिवालय क्रिकेट क्लब के उपाध्यक्ष श्री टी.एच.खान, ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। सचिव श्री राजेन्द्र रतूड़ी ने क्लब के क्रियाकलापो एवं आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्री महेश धर्मशक्तू ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर श्री विनोद शर्मा, श्री रवीन्द्र रंसवाल, श्री मनोज भठ्ट, श्री अनिल काला, श्री अतुल कुमार, श्री हुकम चौहान, श्री चंदन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html