केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा स्थगित
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद बदले हालात:
देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगामी उत्तराखंड दौरा अचानक स्थगित कर दिया गया है। वह अब 26 अप्रैल को देहरादून नहीं पहुंचेंगे। यह निर्णय देश की बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
भट्ट ने बताया कि विशेष परिस्थितियों के चलते गृह मंत्री का यह प्रस्तावित दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया है। उन्होंने यह जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। गौरतलब है कि उसी दिन अमित शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय में एक अहम बैठक बुलाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता महेंद्र भट्ट स्वयं कर रहे थे।