UKSSSC भर्ती 2025: उत्तराखंड में वन दरोगा समेत 365 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी
देहरादून: उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में कुल 365 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इनमें वन दरोगा के 124 पद भी शामिल हैं, जिन्हें पहले “शून्य” अंकित किया गया था, लेकिन अब इन पदों का निर्धारण स्पष्ट होने के बाद इन्हें भर्ती विज्ञापन में जोड़ दिया गया है। इन पदों में सहायक कृषि अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी और अन्य विभिन्न सरकारी विभागों में भी नियुक्तियां की जाएंगी।
31 जनवरी को जारी हुए विज्ञापन में वन दरोगा के पदों का विवरण पहले स्पष्ट नहीं था, लेकिन अब राज्य अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा इन पदों को जोड़ा गया है। यह भर्ती प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कुल 365 पदों पर आवेदन किया जा सकता है।
विभागों और पदों का विवरण:
- सहायक कृषि अधिकारी (रसायन शाखा) – 7 पद
- प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियन्त्रण शाखा) – 3 पद
- वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक (डेयरी विकास विभाग) – 3 पद
- प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) – उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग – 6 पद
- पर्यवेक्षक (कैनिंग, खाद्य प्रसंस्करण शाखा) – 19 पद
- पर्यवेक्षक (पाक कला, कुकरी) – 1 पद
- मशरूम पर्यवेक्षक (वर्ग-3) – 5 पद
- प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) – 6 पद
- प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) – 6 पद
- पशुपालन विभाग (पशुधन प्रसार अधिकारी) – 120 पद
- प्रयोगशाला सहायक – 7 पद
- स्नातक सहायक – 2 पद
- कारागार विभाग (फार्मासिस्ट) – 10 पद
- जल संस्थान (कैमिस्ट) – 12 पद
- विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फोटोग्राफर) – 3 पद
- सिंचाई विभाग (प्रतिरूप सहायक) – 25 पद
- वैज्ञानिक सहायक – 6 पद
आवेदन शुल्क:
- जनरल, ओबीसी: ₹300
- एससी, एसटी, यूज, दिव्यांग: ₹150
जरूरी तिथियां:
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 6 फरवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2025
आवेदन कैसे करें:
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।