दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, तीन तमंचे और 10 कारतूस बरामद

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के प्रयास के कई मामलों में फरार चल रहे दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी देते हुए अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि उत्तराखंड–उत्तर प्रदेश सीमा पर सक्रिय आपराधिक गैंग के नेटवर्क को ध्वस्त करने में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस और एसटीएफ ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र वीरत चौधरी, निवासी सुभाषनगर डिबडिबा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) और सुमित राठौर, निवासी आजादनगर, थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास सहित छह गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।

बड़ी वारदात की थी आशंका

एसटीएफ के अनुसार दोनों अपराधी शातिर किस्म के हैं और उनके संबंध दो राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों से जुड़े हुए हैं। समय रहते इनकी गिरफ्तारी से कुमाऊं क्षेत्र में संभावित कई बड़ी आपराधिक वारदातों को टाल दिया गया है।

हथियार सप्लाई नेटवर्क की भी जांच

पूछताछ के दौरान पुलिस को अवैध हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। इन सुरागों के आधार पर आगे भी बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उत्तराखंड–उत्तर प्रदेश सीमा पर सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html