पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: विवाह में शामिल होने आया जवान सड़क पर मृत मिला, पुलिस जांच जारी
पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद दुखद और संवेदनशील खबर सामने आई है, जहाँ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 7वीं वाहिनी मिर्थी में तैनात जवान कैलाश नाथ गोस्वामी की एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। महज 34 वर्ष की उम्र में इस तरह हुई असामयिक मृत्यु से न केवल उनका परिवार सदमे में है, बल्कि पूरी ITBP वाहिनी में शोक की लहर दौड़ गई है। जवान दो दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे और एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया।
