देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस, गढ़ीकैंट में उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में माल्टा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ‘माल्टा मिशन’ शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उत्तराखंड के माल्टा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए दिल्ली में भी माल्टा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी के साथ विभिन्न जनपदों से आए माल्टा एवं नींबू प्रजाति के फलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इनसे बने उत्पादों का स्वाद भी लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माल्टा उत्तराखंड की पहचान और परंपरा से जुड़ा फल है, और राज्य की आर्थिकी को सशक्त करने में बागवानी की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि एप्पल मिशन और कीवी मिशन की तरह ही अब माल्टा मिशन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य के हर जनपद में माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और ब्रांडिंग का लाभ मिल सके। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार खेती और बागवानी को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़कर पलायन रोकने और स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में माल्टा और गलगल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित किया गया है। इसके साथ ही बागान लगाने पर 50 प्रतिशत, सूक्ष्म सिंचाई पर 70–80 प्रतिशत और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों पर 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में पौड़ी गढ़वाल के माल्टा उत्पादक श्री हरीश के प्रयासों की मुख्यमंत्री ने सराहना की, जिन्होंने 53 प्रजातियों के लगभग एक हजार पौधे लगाए हैं।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि माल्टा जैसे स्थानीय फलों के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा देकर किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले पांच वर्षों में उत्तराखंड औद्यानिकी के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।
कार्यक्रम में सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्रीमती सविता कपूर, दायित्वधारी श्री कैलाश पंत, श्री प्रताप सिंह पंवार, सचिव कृषि डॉ. एस.एन. पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO
CK444 হলো বাংলাদেশের ব্যবহারকারীদের জন্য একটি অফিসিয়াল ও নির্ভরযোগ্য প্ল্যাটফর্ম, যেখানে মূল গুরুত্ব দেওয়া হয় নিরাপত্তা, স্থিতিশীল পারফরম্যান্স এবং সহজ ব্যবহারযোগ্যতা। CK444 বাংলাদেশ | অফিসিয়াল প্ল্যাটফর্ম — নিরাপদ, দ্রুত : flamngoo.com
বাংলাদেশের বেশিরভাগ ব্যবহারকারী মোবাইল অ্যাপ থেকে ব্রাউজ করেন—এই কারণেই CK444 মোবাইল-প্রথম অ্যাপ অভিজ্ঞতাকে অগ্রাধিকার দেয়। Official Platform : mims.edu.pk
বাংলাদেশে অনেকেই ব্র্যান্ড-ভিত্তিক সার্চ করেন (যেমন CV666 বাংলাদেশ / CV666 Official) কারণ লক্ষ্য থাকে অফিসিয়াল তথ্য দ্রুত পাওয়া এবং ভুল সাইটে না যাওয়া। Official URL : rutoofficefurniture.com