आर्टिफिशियल टर्फ मैदान, 200 सोलर लाइटें और छात्रावास निर्माण की बड़ी घोषणाएं
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट सहित खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जीआईसी ग्राउंड अल्मोड़ा में हॉकी और फुटबॉल के लिए दिन एवं रात्रि उपयोग योग्य बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 200 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में 50 बेड क्षमता वाला छात्रावास बनाया जाएगा, जिससे बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर आवास सुविधा मिल सके। साथ ही स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित किया जाएगा।
युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है, जो अपने परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प से सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को राष्ट्र शक्ति मानते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि “फिट युवा फॉर विकसित भारत” की थीम पर आयोजित यह सांसद खेल महोत्सव केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि गांव-गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का महाभियान है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्षशीलता जैसे गुण विकसित होते हैं।
उत्तराखंड बना ‘खेलभूमि’
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसे अभियानों से देश में खेल संस्कृति को नई पहचान मिली है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार भी प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि खेलभूमि के रूप में भी स्थापित हुआ है। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर नया इतिहास रचा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही “स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान” लागू किया जाएगा, जिसके तहत आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा हल्द्वानी में उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है।
राज्य की नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी दी जा रही है। मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, उदियमान खिलाड़ी योजना और खेल किट योजना के माध्यम से युवाओं को निरंतर सहयोग दिया जा रहा है।
अल्मोड़ा के समग्र विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा के पर्यटन, रोजगार और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए भी कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पिछले चार वर्षों में जनपद में 250 किमी से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से अल्मोड़ा–पौड़ी–रुद्रप्रयाग मार्ग और 922 करोड़ रुपये की लागत से अल्मोड़ा–बागेश्वर सड़क चौड़ीकरण को मंजूरी दी गई है।
उड़ान योजना के अंतर्गत अल्मोड़ा में हेली सेवाएं शुरू की गई हैं और फलसीमा में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति के लिए गगास नदी पर 31.27 करोड़ रुपये की लागत से जलाशय परियोजना तथा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शोभन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटें और 36 आईसीयू बेड बढ़ाए गए हैं।
कार्यक्रम में सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, मेयर अजय वर्मा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
sm88game.com – Official Platform Bangladesh – বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম – SEO SOYO
sm88bet.org – Official Bangladesh Login, App & Download Hub - SEO SOYO
SM88 – বাংলাদেশে BD Players দের জন্য Official Online Gaming Platform – SEO SOYO
SM88 - বাংলাদেশের বিশ্বস্ত অনলাইন গেমিং প্ল্যাটফর্ম - SEO SOYO
SM88 - Premier Online Gaming in Bangladesh - SEO SOYO
CK444 – Instant Login, App Download & Live Casino Access (BD) – SEO SOYO
CV666 হলো বাংলাদেশের জন্য তৈরি একটি অফিসিয়াল অনলাইন গেমিং ও ক্যাসিনো প্ল্যাটফর্ম। এখানে নিরাপত্তা, সহজ ব্যবহার এবং সংগঠিত ফিচারের উপর গুরুত্ব দেওয়া হয়।cv666a.com CV666 Official Online Gaming Platform in Bangladesh – SEO SOYO