सेंट जोसेफ अकादमी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये

देहरादून: सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून के स्कूल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का योगदान दिया है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्कूल प्रबंधन प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भेंट की और यह राशि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण कार्यों के लिए सौंपी।

मुख्यमंत्री ने सेंट जोसेफ अकादमी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उदार योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता और पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और पुनर्निर्माण के प्रयास लगातार जारी हैं।

इस अवसर पर ब्रदर जोसेफ एम. जोसेफ, ब्रदर एस्टिनस कुजूर, एस.के. नैथानी, सचिन अग्रवाल और भवनेश नेगी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सहयोग राज्य में समाज और संस्थाओं की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचायक हैं। उन्होंने सेंट जोसेफ अकादमी को समाज सेवा की इस भावना के लिए धन्यवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html