“भारी बारिश से उत्तरकाशी में छह सड़कें बंद”
उत्तरकाशी। जिले में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण छह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार मलबा हटाने का काम कर रही हैं, लेकिन कई मार्गों पर अब भी यातायात ठप है।
उत्तरकाशी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार—
-
एनएच-707 (मसूरी बैंड – संतला देवी मार्ग) मसूरी बैंड और जीवन आश्रम के पास मलबा आने से बंद है।
-
एनएच-34 आमशेरा नागड़ी के पास अवरुद्ध हो गया है।
-
रानिपोखरी – गुजराडा मार्ग भी मलबे के कारण बंद पड़ा है।
-
इसके अलावा डाबरखाल – कुरी गुरीयाली – गजा – नकोट मार्ग, देवप्रयाग – गजा मार्ग और रायपुर – कुमालाडा मार्ग भी मलबे से बाधित हैं।