रुद्रप्रयाग में शर्मनाक वारदात: शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
रुद्रप्रयाग (अगस्त्यमुनि):
जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र से बुधवार को एक शर्मनाक मामला सामने आया है। प्राथमिक विद्यालय चंद्रापुरी में तैनात शिक्षक मोहम्मद सिद्दीकी पर एक छात्रा ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गुस्सा फैल गया और ग्रामीणों ने दोषी शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है।
कैसे हुआ वाकया
बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे पीड़िता ने अगस्त्यमुनि थाना पुलिस को तहरीर दी।
-
पीड़िता के अनुसार, शिक्षक मोहम्मद सिद्दीकी ने उसे विद्यालय बुलाया और बहाना बनाया कि वह वहां छात्रों को कंप्यूटर सिखाने आए।
-
जब छात्रा विद्यालय पहुंची तो वहां कोई मौजूद नहीं था।
-
इसी दौरान आरोपी ने छात्रा के साथ अनुचित हरकत करने का प्रयास किया।
-
पीड़िता ने विरोध किया और किसी तरह वहां से भागकर अपनी इज्जत बचाई।