उत्तराखंड में रेड अलर्ट: अगले पांच दिन मूसलाधार बारिश, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड में ब्रेकलेस बारिश ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस चेतावनी के बाद प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर डाल दिया है।

स्कूलों में अवकाश
भारी बारिश के चलते जनपद अल्मोड़ा और चमोली में 13 और 14 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। नैनीताल, देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी में 13 अगस्त को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, देहरादून में 14 अगस्त को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

मौसम अलर्ट और खतरे की स्थिति
मंगलवार को मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया था। बुधवार को बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में अत्यधिक वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है, जिससे नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों से दूर रहें और अनावश्यक यात्रा न करें।

अगले दिनों का पूर्वानुमान

  • 14 अगस्त: बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट।

  • 15 अगस्त: देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए रेड अलर्ट।

  • 16 अगस्त: देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

बाढ़ और भूस्खलन की संभावना
भारी वर्षा से पर्वतीय जिलों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। एसडीएमए की मौसम विशेषज्ञ डॉ. पूजा राणा ने सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

सड़क और यातायात व्यवस्था
लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ और एनएचएआई को बंद सड़कों को तुरंत खोलने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पुलिस चौकियों और थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पर्यटकों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने से रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सड़कों की स्थिति
प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 151 सड़कें बंद हैं।

  • उत्तरकाशी: 17

  • अल्मोड़ा: 8

  • बागेश्वर: 8

  • चमोली: 18

  • देहरादून: 15

  • हरिद्वार: 1

  • नैनीताल: 5

  • पौड़ी-पिथौरागढ़: 20-20

  • रुद्रप्रयाग: 22

  • टिहरी: 17

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html