पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री के 7 मार्च के हरिद्वार भ्रमण की तैयारियों की समीक्षा की
देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं, ताकि भ्रमण के दौरान सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों।
सुरक्षा और यातायात पर विशेष जोर
सीएम धामी ने कहा कि हरिद्वार एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी है, इसलिए कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने निर्देश दिए कि—
-
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे
-
यातायात प्रबंधन की प्रभावी योजना बनाई जाए
-
पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ की जाए
-
विभागों के बीच समन्वय बनाए रखा जाए