पौड़ी गढ़वाल के प्राइवेट स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, RTE उल्लंघन पर होगी सख्त जांच
देहरादून/पौड़ी गढ़वाल:
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अब प्राइवेट स्कूलों की कार्यप्रणाली पर बड़ा शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। पौड़ी गढ़वाल जिले के निजी विद्यालयों में लगातार आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने व्यापक जांच के आदेश दिए हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) का पालन न करने वाले स्कूल अब कठोर कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
जिलेभर के स्कूलों की होगी दस्तावेज़ी जांच
आयोग ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी निजी विद्यालयों की मान्यता से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जाए। इसके तहत—
-
विद्यालय मान्यता प्रमाण पत्र
-
सोसायटी पंजीकरण दस्तावेज
-
अल्पसंख्यक विद्यालयों के लिए नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का प्रमाण पत्र
की जांच की जाएगी।