79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण

देहरादून। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने देश की आज़ादी और माँ भारती की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि इन अमर बलिदानियों की कुर्बानियों के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

प्रदेश के धराली और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए धामी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण की व्यवस्था तेज़ी से की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और देश में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्पित है और आने वाले 25 वर्षों के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो रहा है। उन्होंने जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html