छात्रसंघ चुनाव में दहशत फैलाने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली

काशीपुर कॉलेज में भी हंगामा, गाड़ियों पर पथराव और छात्रों का धरना

रुद्रपुर/काशीपुर। सरदार भगत सिंह महाविद्यालय, रुद्रपुर में छात्रसंघ चुनाव नामांकन के दौरान हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश गगन रतनपुरिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे पकड़ा गया और कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।

एसएसपी मणिकांत मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड में गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, हत्या समेत 32 से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अब तक इस पूरे प्रकरण में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कैसे हुआ एनकाउंटर

पुलिस ने आरोपी की तलाश में अलग-अलग जगह दबिश दी। विजिलेंस टीम की मदद से लोकेशन सितारगंज क्षेत्र में मिली। गगन अपने साथियों मोहम्मद रजत, देवेंद्र कुमार और विपिन ठाकुर के साथ सरेंडर की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस की घेराबंदी देख भागने लगा।
जंगल की ओर भागते समय आरोपी ने पुलिस पर लगातार चार राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। आरोपी से एक तमंचा भी बरामद किया गया।

काशीपुर कॉलेज में तनाव

उधर, काशीपुर राधेहरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ मतगणना के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। बताया गया कि पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी गगन कांबोज की गाड़ी पर कुछ अराजक तत्वों ने पत्थर फेंके, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया।
घटना से आक्रोशित छात्र कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अभय सिंह ने छात्रों और जनप्रतिनिधियों को समझाकर स्थिति को संभाला।

गगन कांबोज का बयान

गगन कांबोज ने कहा कि वे सामान्य रूप से कॉलेज से गुजर रहे थे, तभी अचानक तेज धमाका हुआ और गाड़ी का शीशा टूटकर बिखर गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर हमला किसी व्यक्तिगत रंजिश का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिंसा और दहशत फैलाने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
गगन ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें धमकियां मिल रही हैं और जान से मारने तक की साजिशें रची जा रही हैं।

प्रशासन का आश्वासन

एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही। कुछ स्थानों से पत्थरबाजी की जानकारी जरूर मिली है, जिसमें एक वाहन को नुकसान हुआ है। उन्होंने पीड़ित पक्ष को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीर जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html