नववर्ष पर सख्ती: आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल का आदेश-ड्यूटी में अनिवार्य होगी वर्दी, नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड आबकारी विभाग में अनुशासन और प्रवर्तन को लेकर अब सख्ती दिखने लगी है। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि विभाग में जिला आबकारी अधिकारी स्तर तक के अधिकारी नववर्ष की ड्यूटी के दौरान वर्दी में ही तैनात रहेंगे। उन्होंने साफ कहा कि नियमों की अनदेखी अब किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं होगी।

काफी समय से यह शिकायत मिल रही थी कि कई अधिकारी ड्यूटी के दौरान वर्दी के बजाय सिविल ड्रेस में दिखाई देते हैं, जिसे आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए निर्देशित किया कि नववर्ष 2026 की व्यवस्थाओं में वर्दी पहनना अनिवार्य रहेगा। उनका मानना है कि इससे विभाग की पहचान, पारदर्शिता और कार्रवाई की विश्वसनीयता मजबूत होगी।


नववर्ष पर नियंत्रण, सुरक्षा और प्रवर्तन

नववर्ष पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभाग ने विशेष गाइडलाइन लागू की है। आदेश के अनुसार—

  • 30 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 की देर रात तक विशेष निगरानी

  • देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, उधमसिंह नगर और नैनीताल में सभी बार विशेष प्रतिबंधों के साथ संचालित होंगे

  • अधिकारी वर्दी में रहकर चेकिंग, निरीक्षण और गश्त करेंगे

  • अवैध मदिरा, अव्यवस्था व नियम उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई

  • डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान का कड़ाई से पालन कराया जाएगा

बार संचालकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि परिसर के आसपास पार्किंग, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बाधित न हो। किसी भी अवैध परोस, हंगामा या उल्लंघन की स्थिति में अर्थदंड से लेकर मुकदमा दर्ज करने तक की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विभाग में हलचल, सख्ती की उम्मीद

उत्तराखंड आबकारी विभाग में पहली महिला आयुक्त के रूप में अनुराधा पाल का यह आदेश विभागीय अमले में हलचल का कारण बना है। माना जा रहा है कि इस बार नववर्ष पर आबकारी विभाग की कार्रवाई पहले से अधिक सख्त और प्रभावी रहेगी, ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html