Nainital : स्कूटी हादसे में बीडीसी सदस्य के पति की मौत

नैनीताल। गौलापार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशहाल परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया। हाल ही में पंचायत चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने वाली बीडीसी सदस्य गंगा बिष्ट के पति दीवान सिंह (57) की स्कूटी हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गौलापार के दौलतपुर निवासी दीवान सिंह अपनी पत्नी की चुनावी जीत के बाद लगातार ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें सहयोग के लिए धन्यवाद दे रहे थे। बताया जाता है कि बीते दिन वे अपनी ई-स्कूटी से पंचायत क्षेत्र में घूमकर लोगों से मिले और शाम को सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में अचानक सामने आए एक बच्चे को बचाने के प्रयास में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दीवान सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में मातम पसर गया। पत्नी गंगा बिष्ट और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दीवान सिंह सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा गांव और क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए आगे रहते थे।

इस दुखद हादसे के बाद पूरे गौलापार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

https://www.breaknwaves.com/jet_skis_boat_rentals.html