उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: 13 IAS और 10 IPS अधिकारियों समेत 26 अधिकारियों के दायित्व बदले
देहरादून, उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 26 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। गृह विभाग-1 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन तबादलों को जनहित और प्रशासनिक सुचारुता के लिए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की नई तैनाती:
- युगल किशोर पंत – सचिव भाषा की अतिरिक्त जिम्मेदारी।
- सोनिका – अपर सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त पदभार।
- रीना जोशी – मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का अतिरिक्त दायित्व।
- विनीत कुमार – अपर सचिव नियोजन का दायित्व वापस लिया गया।
- आनंद श्रीवास्वत – अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण।
- मनुज गोयल – अपर सचिव, सैनिक कल्याण एवं उच्च शिक्षा विभाग।
- हिमांशु खुराना – अपर सचिव वित्त का अतिरिक्त कार्यभार।
- अभिषेक रुहेला – अपर सचिव कौशल विकास एवं सेवा योजन।
- नितिका खंडेलवाल – अपर सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी।
- अनुराधा पाल – परियोजना निदेशक, रीप का अतिरिक्त कार्यभार।
- गौरव कुमार – निदेशक, शहरी विकास।
- वरुण चौधरी – अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।
- नंदन कुमार – नगर आयुक्त, हरिद्वार (पूर्व में सीडीओ, चमोली)।
- निधि यादव (PCS) – अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण।
- महावीर सिंह चौहान (सचिवालय सेवा) – अपर सचिव, सामान्य प्रशासन।
- श्याम सिंह (सचिवालय सेवा) – अपर सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग।
आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती:
- रिद्धिम अग्रवाल – आईजी, कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल।
- योगेंद्र सिंह रावत – मुख्यालय में आईजी (कार्मिक) का कार्यभार।
- अरुण मोहन जोशी – आईजी, एसडीआरएफ (पूर्व में निदेशक, यातायात)।
- अन्नत शंकर ताकवाले – आईजी, प्रशिक्षण (पूर्व में आईजी, कार्मिक)।
- एन.एस. नपल्च्याल – निदेशक, यातायात (पूर्व में आईजी, सीआईडी)।
- सुरजीत सिंह पंवार – अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), एटीसी हरिद्वार (पूर्व में पीएसी)।
- अरुणा भारती – अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), जीआरपी।
- जगदीश चंद्र – अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), नैनीताल।
- लोकजीत सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), यातायात, देहरादून।
- स्वप्न किशोर सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), एसटीएफ, देहरादून।