दिल्ली में गूंजी देवभूमि की संस्कृति, ‘उत्तराखंड के सितारे’ सौरभ जोशी समेत तीन हस्तियां सम्मानित
नई दिल्ली/रोहिणी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में आयोजित ‘उत्तराखंड महोत्सव सीजन-02’ में देवभूमि की संस्कृति, लोकधुनों और परंपराओं की अनूठी छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है।
‘हम सबका उत्तराखंड’ संस्था द्वारा आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी परिवार, युवा, महिलाएं और लोक कलाकार शामिल हुए। मंच पर लोकगीतों, पारंपरिक नृत्यों और रंग-बिरंगी वेशभूषा ने माहौल को पूरी तरह उत्तराखंडमय बना दिया।
‘उत्तराखंड के सितारे’ सम्मान से नवाजी गई हस्तियां
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ‘उत्तराखंड के सितारे’ सम्मान। इस अवसर पर—
-
लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरभ जोशी,
-
सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना चौहान,
-
और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज गोरखेला